Page Nav

HIDE
FALSE

Left Sidebar

TO-LEFT

Pages

HEADLINE

WELCOME TO BLOGGER TOOL HUB BY EMEXEE.COM

Start your own free tool website in blogger with responsive & powerful Blogger Tool Hub powered by Xoom Internet

SEARCH BAR

ADS

Place  For  Responsive  Ads

Aadhar Card Update Form: आधार कार्ड अपडेट फॉर्म कहाँ से प्राप्त करें?

  आधार कार्ड, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो भारतीय नागरिकों की पहचान के रूप में काम करता है। इसमें व्यक्ति की...

 आधार कार्ड, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो भारतीय नागरिकों की पहचान के रूप में काम करता है। इसमें व्यक्ति की मौजूद जानकारी और आइडेंटिटी सत्यापित होती है, लेकिन समय-समय पर आपकी जानकारी में बदलाव हो सकता है। जैसे कि पता बदलना, नाम में सुधार करना, या मोबाइल नंबर अपडेट करना। इसके लिए आपको आधार कार्ड अपडेट फॉर्म (Aadhar Card Update Form) भरने की आवश्यकता होती है।

आधार कार्ड अपडेट फॉर्म क्या है?

आधार कार्ड अपडेट फॉर्म एक आवश्यक दस्तावेज है जिसका उपयोग आप अपने आधार कार्ड की जानकारी में किसी भी प्रकार के सुधार के लिए कर सकते हैं। इस फॉर्म का उपयोग करके आप नाम, पता, फोटो, मोबाइल नंबर, और अन्य जानकारी में सुधार कर सकते हैं।

यदि आपके पास जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज हैं, तो आप उन्हें भी अपडेट कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी आधार सेंटर में जाकर uidai.gov.in पोर्टल पर जाकर भी अपडेट फॉर्म प्राप्त को प्राप्त कर सकते है।


ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट फॉर्म ऐसे प्राप्त करें

  • सबसे पहले आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर uidai.gov.in जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको My Aadhaar में Download विकल्प में पहले वाले ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।

  • अब आपके सामने ऑफलाइन अपडेट फॉर्म आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल दीजिए।

  • फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को सटीक दर्ज करके अपने नजदीकी आधार सेंटर जाकर फॉर्म को जमा कर लें।
  • आधार कार्ड में आपको जो बदलाव करना है उसकी पूर्ण जानकारी अवश्य भरें।
  • इसके अतिरिक्त आप अपने नजदीकी आधार सेंटर जाकर भी अपडेट फॉर्म को प्राप्त कर सकते है।

Aadhar Card Update Form से जुड़े सवाल

आधार कार्ड अपडेट फॉर्म क्या है?

आधार कार्ड अपडेट फॉर्म एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसका उपयोग आपके आधार कार्ड में सुधार करने के लिए किया जाता है। यह फॉर्म आपकी नई जानकारी को अपडेट करने के लिए होता है, जैसे कि पता, नाम, जन्म तिथि, आदि।

आधार कार्ड अपडेट फॉर्म की फीस क्या है?

फॉर्म अपडेट करने की फीस क्या है यह आपके सुधार के प्रकार पर निर्भर करती है। कुछ सुधार, जैसे कि पता बदलना, नाम बदलना, आदि के लिए फीस लगती है, जो आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होती है।

फॉर्म को कहाँ जमा करना होता है

फॉर्म को भरकर आपको नजदीकी आधार केंद्र में जमा करना होता है। वहाँ के कर्मचारी आपकी अपडेट की प्रक्रिया पूरी करेंगे और आपको अपडेट होने की पुष्टि पत्र प्राप्त होगा।

फॉर्म भरने की आवश्यक जानकारी क्या होती है?

फॉर्म भरते समय आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल्स, नई जानकारी जैसे कि पता, नाम, जन्म तिथि, आदि की जानकारी देनी होती है। आवश्यकता के अनुसार आपको अपने दस्तावेजों की कॉपी भी संलग्न करनी होती है।

कितने समय में अपडेट की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है?

आधार कार्ड में सुधार का समय आपके आधार केंद्र के भरपूर काम करने पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर यह कुछ सप्ताहों में हो जाता है।